खबरमध्य प्रदेश

साईं साधराम जी को समर्पित होगा सिंधी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट

टूर्नामेंट का शुभारंभ आज शाम 7 बजे से

भोपाल। सिंधु सेना भोपाल द्वारा विगत 8 वर्षों से आयोजित किया जा रहा सिंधी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आग़ाज़ 24 मई, रविवार से 31 मई 2026 तक प्रतिदिन शाम 7:00 बजे से बाबे अली स्टेडियम में आयोजित किया जा रहा है। इस सिंधी प्रीमियर लीग नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के आयोजक राकेश कुकरेजा ने बताया कि इस वर्ष का टूर्नामेंट सिंधी समाज के संत साईं साधराम साहेब जी को समर्पित किया जा रहा है, हिन्द-सिंध के आध्यात्मिक संत, पूज्य हजूरी रूप साईं साधराम साहेब (संत सतराम धाम, रेहड़की साहिब) का ब्रह्मलीन होना संपूर्ण सिंधी समाज के लिए अपूरणीय क्षति है, टूर्नामेंट के शुभारंभ से पूर्व उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कुकरेजा ने बताया कि इस शुभारंभ भोपाल के सांसद आलोक शर्मा द्वारा किया जायेगा इस अवसर पर समाजसेवी चंदर लालचंदानी, सिंधी सेंट्रल पंचायत के संरक्षक भगवानदेव इसरानी, अध्यक्ष किशोर तनवानी, मानव अधिकार आयोग के पूर्व अध्यक्ष मनोहर ममतानी, रेल उपयोगिता सलाहकार समिति के सदस्य नितेश लाल, जगदीश साहिता एवं भोपाल की समस्त मोहल्ला पंचायतों के अध्यक्षों के कर कमलों द्वारा किया जाएगा।
कुकरेजा ने बताया कि यह टूर्नामेंट पूर्णतः पारिवारिक वातावरण में आयोजित किया जा रहा है इसमें फूड स्टॉल, परिवार जनों के लिए स्टेडियम में बैठने की व्यवस्था, पार्किंग व्यवस्था , साथ ही मैच के दौरान दर्शकों के लिए भी आकर्षक इनामों की व्यवस्था है विशेष रूप से की गई है। शुक्रवार को टूर्नामेंट को सभी 16 टीमों के कप्तानों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में काम का विभाजन कर सभी साथियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। सभी कप्तानों ने टूर्नामेंट को सफल बनाने का संकल्प लिया। सिंधु सेना ने भोपाल के सभी क्रिकेट प्रेमियों से आग्रह किया है कि वे सपरिवार अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मैच का आनंद लें और युवाओं का मनोबल बढ़ाएं।

16 टीमों के बीच महामुकाबला

*इस बार भोपाल की कुल 16 टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। विजेता टीम को 1,51,000 रू तथा उपविजेता टीम को 51,000 रू. का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button