खबरदेशमध्य प्रदेश

EMI पर मिलेगा पेट्रोल-डीजल…’, वीडी शर्मा की पत्नी की पोस्ट से मचा सियासी बवाल

महंगाई के बीच आया एक सोशल मीडिया पोस्ट अब सियासत का मुद्दा बन गया है. खजुराहो से सांसद वीडी शर्मा की पत्नी स्तुति मिश्रा के एक बयान ने राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी है. उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी EMI पर मिलने लगेगा. इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक बहस छिड़ गई है.

पोस्ट में महंगाई पर तंज

स्तुति मिश्रा ने अपने पोस्ट में बढ़ती महंगाई और आम लोगों की परेशानी को लेकर टिप्पणी की. उन्होंने लिखा कि जिस तरह आज बैंक घर, कार और बिजनेस के लिए लोन देते हैं, वैसे ही आने वाले समय में पेट्रोल-डीजल भी किश्तों पर मिलने लगेंगे. उनका यह बयान सीधे तौर पर महंगाई पर कटाक्ष माना जा रहा है.

‘लड़ाई किसी की, नुकसान जनता का’

पोस्ट में स्तुति मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए कहा कि आज की स्थिति ऐसी है कि “लड़ाई किसी की होती है, युद्ध कहीं और होता है, लेकिन इसका असर आम जनता पर पड़ता है.” उनके इस बयान को वैश्विक परिस्थितियों और उसके असर से जोड़कर देखा जा रहा है.

सोशल मीडिया पर तेज प्रतिक्रियाएं

जैसे ही यह पोस्ट सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगीं. कुछ लोगों ने इसे महंगाई पर सटीक टिप्पणी बताया, तो कुछ ने इसे राजनीतिक बयान मानकर आलोचना की. देखते ही देखते यह पोस्ट चर्चा का विषय बन गई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button