अशोक एम पाटिल डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित हुए
पुणे में 24 मई को आयोजित समारोह मे सम्मानित किया गया

अशोक एम पाटिल को उनके व्दारा सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में किये जा रहे उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें लुइसियाना रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा बौद्ध अध्ययन एवं दर्शनशास्त्र के क्षेत्र में मानद डॉक्टरेट (Honorary Doctorate) की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे विगत कई वर्षो से सामाजिक, धार्मिक और दार्शनिक योगदान को देखते हुए दिया गया है।
विश्वविद्यालय के डॉक्टोरल मॉनिटरिंग बोर्ड ने बताया कि डॉ. पाटिल ने बौद्ध शिक्षाओं के प्रचार-प्रसार और समाज में शांति, सद्भाव एवं ज्ञान के प्रसार के लिए उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके प्रयासों से न केवल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के साथ साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन का भी अतुलनीय प्रयास किया गया है। उनके इन कार्यों को मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण बताया गया है।
24 मई 2026 को पुणे, महाराष्ट्र में आयोजित समारोह, जहां डॉ. अशोक एम पाटिल को औपचारिक रूप से यह उपाधि प्रदान करते हुए उनका सम्मान किया गया। डॉ.अशोक एम पाटिल विगत 22 वर्षों से डाॅ बाबासाहेब आंबेडकर व्दारा संस्थापित संस्था दि बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ़ इंडिया में कार्य करते आ रहे हैं, फिलहाल वह भोपाल में जिला महासचिव के पद पर कार्यरत हैं और वे सक्रिय रुप से भलीभांति सामाजिक एवं धार्मिक कार्यो का तत्परता से निर्वहन कर रहे है।



