खबर

सूर्यकुमार यादव के ‘टी 60 लाईफ’ ट्वीट जबरदस्त चर्चा में, इंटरनेट पर उछलें फैन्स

मुंबई, 26 मई 2026: भारत की 2026 टी 20 टीम के सफल कप्तान और अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए मशहूर ‘मिस्टर 360’ क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव आज अपने एक खास ट्वीट की वजह से जबरदस्त चर्चा में आ गए हैं। इस साल भारत को टी 20 विश्व कप जिताने वाले इस कप्तान ने आईपीएल के बीच अचानक एक ऐसा ट्वीट किया, जिसने उनके फैंस को उत्सुकता और सवालों के भंवर में डाल दिया है। अपने ट्वीट में सूर्यकुमार यादव ने लिखा कि, “ए दोस्तों, मैं अब कुछ और बड़ा करने जा हूं। ज़िंदगी के एक नए अध्याय में कदम रख रहा हूं। एक अलग रफ़्तार के साथ। इसे कहते हैं #T60Life”.

उनके इस संदेश ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है और यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है।

उनका यह ट्वीट क्रिकेट प्रेमियों के बीच इस बात को लेकर उत्सुकता बढ़ा रहा है कि आखिर यह स्टार क्रिकेटर किस नई दिशा की ओर बढ़ रहा है।
सूर्यकुमार यादव के फैंस उनके ट्वीट पर लगातार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोई पूछ रहा है, “सूर्यकुमार आखिर कहां जा रहे हैं?”, तो कोई जानना चाहता है, “वह कौन सा बड़ा फैसला लेने वाले हैं?” वहीं कई फैंस यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके मन में चल क्या रहा है।

आज पूरे दिन सूर्यकुमार यादव का यह ट्वीट चर्चा और उत्सुकता का केंद्र बना रहा। ट्वीट पोस्ट होने के कुछ ही समय में हजारों फैंस की जिज्ञासा चरम पर पहुंच गई। अब “टी60 लाइफ” के जरिए सूर्यकुमार यादव क्या संकेत देना चाहते हैं और आगे वह कौन सा बड़ा अपडेट साझा करेंगे, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

सूर्यकुमार यादव की छवि एक भरोसेमंद और लगातार रन बनाने वाले बल्लेबाज़, सफल टी 20 कप्तान, भारतीय टीम और मुंबई इंडियन्स के मजबूत स्तंभ के रूप में रही है। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी शैली को पसंद करने वाले करोड़ों फैंस उनकी हर गतिविधि पर नज़र रखते हैं और उन्हें लगातार फॉलो करते हैं।

ऐसे में आईपीएल के दौरान खुद सूर्यकुमार यादव द्वारा किया गया यह ट्वीट क्रिकेट जगत में नई चर्चाओं को जन्म दे रहा है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि सूर्यकुमार यादव आगे इस “टी 60 लाइफ” को लेकर क्या खुलासा करते हैं।

https://x.com/surya_14kumar/status/2059147665280311634

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button