खबरमध्य प्रदेश

श्वेतांबर जैन समाज का धार्मिक बाल संस्कार शिविर का समापन

श्री शकेश्वर पार्श्वनाथ जिनालय इंद्र विहार कॉलोनी एयरपोर्ट रोड में श्वेतांबर जैन समाज के आठ दिवसीय धर्म संस्कार शिविर का समापन हुआ, जिसमें संस्कृति और संस्कारों को जीवन की प्रतिदिन की क्रियाओं के साथ बताया गया, समाज प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया बच्चों की दिनचर्या सुबह प्रभु के अभिषेक के साथ पूजा अर्चना से होती थी, बच्चों के साथ सभी आयु वर्ग के लोगो ने इन आठ दिनों में डिजटल माध्यम से धर्म के मूल स्वरूप को जानने का प्रयास तो किया साथ भारत की अमूल्य प्राचीन पौराणिक इतिहास को भी समझा,
समापन अवसर पर मुख्य रूप से रूप से जैन श्वेताबंर मूर्ति पूजक संघ ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश तातेड कोहैफिजा संघ से प्रदीप लुनिया एवं मीना कोठारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे शंखेश्वर पार्श्वनाथ जैन श्वेतांबर ट्रस्ट के अध्यक्ष आई एल मेहता ने सभी अतिथियों का अभिवादन किया तथा सभी बच्चों को पारितोषिक स्वरूप पुरस्कार वितरण किया।
कार्यक्रम में श्री शंखेश्वर पार्श्वनाथ संघ ट्रस्ट के सभी ट्रस्टी एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्वेता तातेड तथा आभार प्रदर्शन शिल्पा कोठारी ने किया। श्रीमती श्वेता तातेड ने बताया महिलाओं के द्वारा महत्वपूर्ण सहयोग किया जिसमें सर्वश्री सुषमा कीमती, मनीषा रामपुरिया ,मिधि मुणोत, ,शिल्पा कोठारी, लीना मेहता, सुधा कोठारी, ममता तातेड, विभा जिंदाणी, ज्योति बाफना शामिल थे।,,, अंशुल जैन प्रवक्ता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button