अध्यात्ममध्य प्रदेश

गंगा दशहरा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया

गंगा दशहरा पर्व पर गायत्री शक्तिपीठ भोपाल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर माँ गंगा कलश का विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के विभिन्न चेतना केंद्रों के परिजनों ने सहभागिता की। सभी चेतना केंद्रों के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर नदी, तालाब एवं जल स्रोतों की साफ-सफाई का अभियान चलाया गया।
माँ गंगा के पूजन के पश्चात जल संरक्षण एवं जल स्वच्छता का संदेश दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल ही जीवन का आधार है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है कि वह जल स्रोतों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में अपना योगदान दे। कार्यक्रम के माध्यम से समाज को पर्यावरण संरक्षण, जल बचाओ एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button