देशमध्य प्रदेश
4 इमली इलाके में Senior IPS की 17 वर्षीय बेटी ने लगाई फांसी

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे हाई-प्रोफाइल और पॉश इलाके ‘चार इमली’ से इस वक्त एक बेहद सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां रह रहे एक वरिष्ठ आईपीएस (IPS) अधिकारी की 17 वर्षीय नाबालिग बेटी ने अपने सरकारी आवास के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हैरान करने वाली बात यह है कि जब इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया, उस वक्त परिवार के सभी सदस्य बंगले के भीतर ही मौजूद थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके से पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिसके चलते शुरुआती दौर में आत्महत्या की वजह पूरी तरह से रहस्य बनी हुई थी।


