खबरमध्य प्रदेश

सेन समाज के युवक -युवतियों ने जीवनसाथी को लेकर दिया परिचय

परिचय सम्मेलन से रिश्ते ढूंढने में होती है आसानी -राजेश्वर सेन


भोपाल। राजधानी स्थित गांधी भवन में सेन शक्ति समाज सेवा संगठन द्वारा 12वां युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया गया। परिचय सम्मेलन में प्रदेश घर से आए युवक- युवतियों ने जीवनसाथी को लेकर परिचय दिया। सेन शक्ति समाज सेवा संगठन भोपाल के जिला अध्यक्ष विनोद सेन ने बताया कि हमारे समाज द्वारा विभिन्न जिलों में परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाता है, इस बार भोपाल में इसका आयोजन हुआ जिसमें विवाह योग्य युवक-युवतियों ने अपनी पसंद बताई। सेन शक्ति समाज सेवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य विवाह योग्य युवक युवतियों के लिए रिश्ते तलाशने में मदद करना है। कार्यक्रम में शामिल हुए समाजसेवी सुनील सेन ने कहा कि सेन समाज में काफी जागरूकता आई है लोग शिक्षा को प्राथमिकता दे रहे हैं और परिचय सम्मेलन से जीवनसाथी को ढूंढने में मंच मिलता है। वही महिला मोर्चा की  जिला अध्यक्ष पूनम सेन ने बताया कि हमारे प्रदेश अध्यक्ष राजेश्वर सेन समाज के लोगों के हित में लगातार काम कर रहे हैं। परिचय सम्मेलन आयोजित करना समाज के हित में अच्छी पहल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button