लायंस क्लब विदिशा आर्या को मल्टीपल काउंसिल में मिला श्रेष्ठता का सम्मान

विदिशा। लायंस क्लब विदिशा आर्या ने एक बार फिर अपनी सेवा भावना और उत्कृष्ट कार्यों के दम पर प्रांतीय एवं मल्टीपल स्तर पर विदिशा का नाम रोशन किया है। मल्टीपल कार्यक्रम के दौरान क्लब को विभिन्न सेवा गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया है। लायन अरुण कुमार सोनी मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह मल्टीमीडिया प्रभारी ने बताया कि क्लब की अध्यक्ष MJF लायन डॉ. निष्ठा नेमा को पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्य करने के लिए ‘श्रेष्ठ क्लब पर्यावरण संरक्षण’ के अवार्ड से सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ क्लब मूक बधिर कल्याण कार्यक्रम अवार्ड: क्लब की सचिव लायन ऊषा चौबे को मूक-बधिरों के कल्याण और उनके जीवन को सुगम बनाने के लिए किए गए बेहतरीन सेवा कार्यों हेतु इस विशेष पुरस्कार से नवाजा गया।
विशेष मल्टीपल सम्मान: क्लब की सक्रिय सदस्य DC लायंस क्वेस्ट FDI लायन शशि अग्रवाल, DC लायन ऋतु देवलिया एवं लायन रचना बंसल (रीज़न 6 की प्रथम महिला) को भी मल्टीपल कार्यक्रम में उनकी विशिष्ट भागीदारी और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। यह समस्त गौरवमयी कार्य जोन चेयरपर्सन MJF लायन शशि सिलाकारी के कुशल एवं प्रेरणादायी नेतृत्व में संपन्न हुआ। मल्टीपल कार्यक्रम में लायंस क्लब विदिशा आर्या की सक्रिय भागीदारी और समर्पण की सभी वरिष्ठ लायन पदाधिकारियों ने मुक्तकंठ से सराहना की।





