मध्य प्रदेश

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज एवं GIBF के मध्य अंतरराष्ट्रीय व्यापार अवसरों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न

Global India Business Forum (GIBF) के Global President डॉ. जितेंद्र जोशी जी एवं Secretary General श्रीमती दीपाली गडकरी जी ने भोपाल प्रवास के दौरान भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल जी की अध्यक्षता में चेंबर पदाधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में दिनांक 6 जून 2026 को इंदौर में आयोजित होने वाले India–Latin America & Caribbean Countries Business Conclave 2026 को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस अंतरराष्ट्रीय कॉन्क्लेव में 20 से अधिक देशों के प्रतिनिधि, एम्बेसडर एवं 300+ उद्योगपति भाग लेंगे। बैठक के दौरान “Vocal for Local & Vocal for Global” की भावना के अंतर्गत भोपाल चेंबर एवं GIBF द्वारा देश-विदेश के ग्लोबली रिकॉग्नाइज्ड इंडस्ट्रियलिस्ट एवं डेलिगेशन के साथ व्यापारिक संभावनाओं को बढ़ाने, नए अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क स्थापित करने एवं व्यापार विस्तार के अवसरों पर विशेष चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री गोविंद गोयल जी ने भोपाल एवं मध्यप्रदेश के व्यापारियों को इस कॉन्क्लेव से मिलने वाले व्यावसायिक लाभों पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यदि भोपाल के व्यापारी इस आयोजन में सम्मिलित हों तो उन्हें अधिकतम व्यापारिक अवसर एवं अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने व्यापारियों की उन्नति, प्रगति एवं वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने हेतु इस प्रकार के आयोजनों को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया।

बैठक में भोपाल चेंबर की ओर से
उपाध्यक्ष श्री अरविंद जैन सुपारी, श्री प्रदीप अग्रवाल (वीनस), महामंत्री श्री ललित तांतेड, मंत्री श्री अजय देवनानी,
कोषाध्यक्ष श्री प्रदीप सेवानी, अतिरिक्त कोषाध्यक्ष श्री अजय गुप्ता मुन्ना, कार्यकारिणी सदस्य श्री अनिल मिश्रा, श्री राजेश गुप्ता (मधुरम), श्री अमित कुमार जैन (सी.एस.) उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button