स्वच्छ सर्वेक्षण के सिटीजन फीडबैक में मध्यप्रदेश देश में नंबर-1
मध्यप्रदेश के नागरिक दे रहे हैं शहर की स्वच्छता के लिए डिजिटल फीडबैक
– देश के समस्त राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी
– 35.69 लाख से अधिक नागरिकों ने ऑनलाइन फीडबैक दर्ज किया है।
भोपाल। 27 मई 2026, बुधवार) स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहरों की साफ-सफाई को लेकर लिए जाने वाले देशव्यापी सिटीजन फीडबैक में Census Population 2011 की जनसंख्या के आधार पर मध्यप्रदेश देश में पहले पायदान पर है। अब तक मध्यप्रदेश के 35.69 लाख से अधिक नागरिकों ने ऑनलाइन फीडबैक दर्ज किया है। 27 मई तक दर्ज इस सिटीजन फीडबैक में मध्यप्रदेश के जागरुक नागरिकों ने बड़े राज्यों को भी पीछे छोड़ दिया है। प्रदेश के नागरिक डिजिटल होने के मामले में भी देश में अव्वल हैं।
डिजिटल और ऑनलाइन माध्यमों से फीडबैक में मप्र अव्वल
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत के संकल्प को चरितार्थ करने एवं माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश देश के शीर्ष राज्यों में शामिल है। इस बार के ऑनलाइन सिटीजन फीडबैक के आंकड़े दर्शातें है कि प्रदेश डिजिटल इंडिया के मामले में भी अव्वल है।
सोशल मीडिया से भी हो रहे नागरिक जागरुक
राज्य स्तर पर स्वच्छ भारत मिशन (शहरी) 2.0 की टीम द्वारा इस वर्ष 360 डिग्री रणनीति अपनाई गई है। इस रणनीति के तहत सभी नगरीय निकायों के सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से 60 लाख से अधिक लोगों तक पहुंच बनाई गई। इसके अतिरिक्त कचरा गाड़ियों के जरिए प्रचार-प्रसार, अखबारों, रेडियो और टीवी के माध्यम से ऑडियो संदेश प्रसारित किए गए, तथा शहरों में घर-घर जाकर भी जागरूकता अभियान चलाया गया।
एसएमएस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स से कर रहे प्रेरित
साथ ही, नागरिकों से फीडबैक प्राप्त करने के लिए राज्य स्तर से 1 करोड़ से अधिक एसएमएस भेजे गए। इसके अलावा, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से भी राज्य के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर नागरिकों को फीडबैक देने के लिए प्रेरित किया गया। इस व्यापक और सफल रणनीति के परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश आज अग्रणी स्थान पर पहुंच गया है।
मध्यप्रदेश के नागरिकों की जागरुकता और सफाई मित्रों के अथक परिश्रम व लगन से ही प्रदेश को स्वच्छता के मामले में देश में अग्रणी है। स्वच्छ भारत मिशन और सिटीजन फीडबैक में नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने के लिए विभाग धरातल पर सक्रियता से कार्य कर रहा है।
— श्री कैलाश विजयवर्गीय, मंत्री, नगरीय विकास एवं आवास
निकाय का प्रकार निकाय का नाम (सिटीजन फीडबैक प्रतिशत में, 2011 की जनसंख्या के आधार पर)
नगर पालिक निगम जबलपुर (52.20%)
नगर पालिक निगम इंदौर (40.07%)
नगर पालिक निगम उज्जैन (28.30%)
नगर पालिका परिषद सेंधवा (69.56%)
नगर पालिका परिषद विजय राधोगढ़ 63.62%)
नगर पालिका परिषद आगर (37.94%)
नगर परिषद कैमोर (71.17%)
नगर परिषद राउ (64.23%)
नगर परिषद शाहपुर बुरहानपुर (48.29%)
अपने शहर की स्वच्छता पर सिटीजन फीडबैक ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। इसके लिए इस क्यूआर कोड को स्कैन करें या इस वेब एड्रेस केन्द्रीय मंत्रालय की वेबसाइट https://cf.sbmurban.org/survey पर ऑनलाइन फीडबैक दिया जा सकता है।



