अध्यात्ममध्य प्रदेश

गायत्री प्रज्ञापीठ बरखेड़ा में शुरू हुआ प्रतिभा जागरण शिविर, जिले भर में मनाया जा रहा व्यसनमुक्ति सप्ताह

भोपाल। गायत्री परिवार ट्रस्ट बरखेड़ा के तत्वावधान में नौनिहालों का भविष्य संवारने हेतु आयोजित 05 दिवसीय प्रतिभा जागरण शिविर का शुभारंभ अखिल विश्व गायत्री परिवार उपजोन भोपाल के समन्वयक श्री आर. पी. हजारी एवं जिला समन्वयक श्री रमेश नागर द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर श्री हजारी एवं श्री नागर ने शिविर आयोजन टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बच्चों की नैतिक शिक्षा एवं उनके अंदर छिपी प्रतिभाओं को निखारने के लिए किए जा रहे ऐसे प्रयास देश के उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करते हैं। उन्होंने कहा कि यही बच्चे संस्कृति और समाज के भावी कर्णधार हैं। प्रज्ञा पीठ के श्री अनिल कच्छावा शिविर प्रभारी ने बताया कि दिनांक 31 मई तक प्रतिदिन प्रातः 09 बजे से शाम 04 बजे तक चलने वाले इस शिविर में लगभग 140 बच्चे भाग ले रहे हैं। शिविर में विषय विशेषज्ञों द्वारा बच्चों को कला के विविध आयामों के साथ-साथ नैतिक शिक्षा, योग प्राणायाम एवं संस्कारों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर आयोजन में श्री शिवनारायण राजपूत ट्रस्टी, श्री हरीश कछावा, श्री रवि मालवीय, श्री मुकेश साहू, श्री जे.पी. संकड़िया, श्री भावेश शर्मा, श्रीमती सरला शर्मा, प्रियंका एवं मधु शर्मा की विशेष भूमिका है। *दूसरी ओर 24 मई से प्रारंभ हुए व्यसन मुक्ति सप्ताह गायत्री परिवार भोपाल के अनुशासन एवं शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित, व्यसन मुक्ति अभियान प्रभारी श्री पंकज घोड़की ने जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल जिले के प्रत्येक चेतना केंद्र पर 24 मई से व्यसन मुक्ति सप्ताह मनाया जा रहा है। इसका समापन 31 मई विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय आयोजन मंदाकिनी कोलार भोपाल क्षेत्र में सायं 6:00 बजे से आयोजित विशाल व्यसन मुक्ति जनजागरण रैली, नुक्कड़ नाटक, मानव श्रृंखला एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के सहयोग से किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यसन मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित इस सप्ताह के सफल संचालन हेतु भोपाल जिला समिति द्वारा ऑनलाइन गोष्ठियों एवं व्यापक संपर्क अभियान के माध्यम से तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button