चैतन्य सोश्यो कल्चरल द्वारा “बैले – वंदेमातरम् वर्कशॉप ” का समापन

चैतन्य सोश्यो कल्चरल द्वारा “बैले – वंदेमातरम् वर्कशॉप ” का समापन कार्यक्रम 27 मई 2026 को शाम 6:30 बजे से उत्कल भवन , बारह दफ्तर के सामने , जवाहर चौक में किया गया । कार्यक्रम की प्रथम प्रस्तुति में “पद्मरंग नृत्य अकादमी” के कलाकारों द्वारा “वंदेमातरम् गीत ” पर आधारित नृत्य प्रदर्शन किया गया । जिसको प्रस्तुत किया इदिका देवेंद्र , ऐश्वर्या निगम, ऐशा मित्रा ने । कार्यक्रम की दूसरी प्रस्तुति में वर्कशॉप में तैयार किये गये बैले “वंदेमातरम् ” का प्रदर्शन किया जायेगा । जिसको 17 कलाकारों द्वारा पेश किया गया ।
बैले की पटकथा :अनु अग्निहोत्री
संगीत निर्देशन : धर्मेश-श्रुति
कंटेम्प्रेरी मूवमेंट्स, कोरियोग्राफी : श्रद्धा शालिनी मालवीय
परिकल्पना , निर्देशन, बैले मूवमेंट्स प्रशिक्षण : डॉ. श्रुति कीर्ति बारिक
आपसे निवेदन है कि इस ख़बर को अपने समाचार पत्र में उचित स्थान प्रदान कर हमें अनुगृहीत करें ।
हम आपके अत्यंत आभारी रहेंगे।




