खबरमध्य प्रदेश

भोपाल अस्पताल हमीदिया में लोगों के सामने छैनी-हथौड़ी से खोली खोपड़ी, मॉर्चुरी के बाहर कर दिया पीएम

 

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शव का खुले आसमान के नीचे लोगों की आंखों के सामने पोस्टमार्टम कर दिया गया। शव की चीर फाड़ के डरावने मंजर का वीडियो भी मीडिया के सामने आया। बाद में बदबू के बाद लोग मौके से हटे थे।

जानकारी अनुसार हमीदिया अस्पताल की मॉर्च्युरी के बाहर गुरुवार सुबह एक स्ट्रेचर पर शव रखा हुआ था। पास ही एक काला पर्दा महज एक तरफ से लगाया गया था। लोग कुछ समझ पाते इसके पहले ही स्वीपर ने शव का सिर छैनी—हथौड़े से खोलना शुरू कर दिया। यह मंजर देख लोग कांप उठे। कुछ लोगों ने दूर से वीडियो भी बना डाला। आसमान के नीचे पेड़ा की छाया में ही डॉक्टर ने शव का पूरा पीएम कर डाला।

पीएम होता रहा, लोग आते-जाते रहे

हमीदिया में जहां पीएम चल रहा था, उसके चंद कदम दूर से लोगों का आवाजाही चलती रही। उधर डॉक्टर पीएम और चीर फाड़ में जुटे थे, इधर लोग यह नजारा देखते जा रहे थे। कुछ समय बाद शव की तेज बदबू के बाद तमाशाई बने लोग मौके से दूर हुए।

लावारिस शव था, डीकंपोज होने लगा था

मिली जानकारी अनुसार जिस शव को दो डॉक्टरों ने मिलकर पीएम किया था। उसे भोपाल के बजरिया इलाके से लाया गया था। वह लावारिस शव था और संभवत डीकंपोज होने लगा था। जिस शव वाहन से उसे लगाया गया था, उससे उतारकर उसे मॉर्च्युरी के बाहर ही स्ट्रेचर पर रख दिया गया था। यहीं पर डॉक्टरों ने बिना किसी पर्दों या आड़ के पीएम भी कर दिया।

पीएम को लेकर पूरी गाइड लाइन, ऐसे नहीं कर सकते पीएम

बता दें कि मेडिकल साइंस और पीएम को लेकर शासन के साफ नियम हैं। किसी भी स्थिति में शव का खुले आसमान के नीचे पीएम नहीं किया जा सकता। जहां लोगों की आवाजाही होती है, वहां तो कतई नहीं किया जा सकता। हालांकि विशेषज्ञों का तर्क है कि खुले एरिया में शव की केवल साफ-सफाई की जा सकती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button