मध्य प्रदेश

एम पी ट्रांसको के नवागत अभियंताओं को दी जा रही है मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग

भोपाल । मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा नवागत सहायक अभियंता (पारेषण) प्रशिक्षुओं के कौशल विकास और व्यावहारिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से “मेंटोर आधारित रोटेशनल ट्रेनिंग मॉड्यूल” के अंतर्गत उन्हें कॉर्पोरेट ऑफिस के विभिन्न संकायों एवं कार्यालयों में रोटेशनल ट्रेनिंग दी जा रही है । नागपुर में संस्थागत प्रशिक्षण पूर्ण कर चुके इन नवागत इंजीनियरों को केवल तकनीकी प्रशिक्षण ही नहीं, बल्कि अनुभवी विशेषज्ञ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कंपनी की कार्यप्रणाली, परियोजना प्रबंधन, मानव संसाधन, टेस्टिंग , वित्तीय एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की भी व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है ।

6 समूहों में दी जा रही है ट्रेनिंग
कुल 55 प्रशिक्षुओं को 6 समूहों में विभाजित किया गया है. जिन्हें कंपनी द्वारा नियुक्त वरिष्ठ एवं विशेषज्ञ अधिकारियों के मेंटर पैनल द्वारा
गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मेंटर अधिकारी प्रशिक्षुओं के कार्य का मूल्यांकन कर अपनी प्रतिवेदन रिपोर्ट कंपनी प्रबंधन को उपलब्ध कराएंगे।

*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button