शुजालपुर में ऊर्जीकृत हुआ 200 एमवीए क्षमता का नया पावर ट्रांसफार्मर ः ऊर्जा मंत्री श्री तोमर
केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की ट्रांसमिशन योजना क्राइटेरिया का पालन किया मध्यप्रदेश ने

भोपाल। प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश ने केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण की
ट्रांसमिशन प्लानिंग क्राइटेरिया का पालन करते हुए शाजापुर जिले के 220 के वी सब स्टेशन शुजालपुर मे एक नया 200 एमवीए क्षमता का पावर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया है। मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने सी ई ए की गाइडलाइंस का पालन सुनिश्चित करते हुए इस ट्रांसफार्मर को ऊर्जीकृत करने में सफलता प्राप्त की है।
शाजापुर जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी में हुई वृद्धि:
एमपी ट्रांसको के अधीक्षण अभियंता उज्जैन अनिल सक्सेना ने जानकारी दी कि इस क्षमता वृद्धि से शुजालपुर 220 के वी सब स्टेशन की क्षमता बढ़कर 793 एम वी ए की हो गई है, वहीँ शाजापुर जिले की ट्रांसफार्मेशन कैपेसिटी बढकर 1926 एम वी ए की हो गई है।
शाजापुर जिले मे एम पी ट्रांसको अपने 11 सबस्टेशनों के माध्यम से विद्युत पारेषण करती है जिसमें 220 केवी के दो सबस्टेशन शुजालपुर, शाजापुर एवं 132 के वी के 9 सबस्टेशन पोलाइकलां, अरनिया कलां, मक्सी, बेरछा, मोहन बादोदिया, कालापीपल,शुजालपुर, शाजापुर, पनवाडी, शामिल हैं।
एम पी ट्रांसको की क्षमता पहुची 85 हजार के पास
एम पी ट्रांसको के पास वर्तमान में कुल 84,933 एमवीए ट्रांसफार्मेशन क्षमता उपलब्ध है। कंपनी के नेटवर्क में कुल 1,051 अति उच्च दाब ट्रांसफार्मर स्थापित हैं, जिनमें 400 केवी के 40, 220 केवी के 220 तथा 132 केवी के 791 ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा 43,079 सर्किट किलोमीटर लंबी अति उच्च दाब ट्रांसमिशन लाइनों का संचालन किया जा रहा है। पूरे प्रदेश में कंपनी के कुल 417 सबस्टेशन कार्यरत हैं, जिनमें 400 केवी के 14, 220 केवी के 88 तथा 132 केवी के 315 सबस्टेशन शामिल हैं।

