मध्य प्रदेश

श्री मारिअम्मन माता मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव 5 जून से

भोपाल के अन्ना नगर स्थित मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान, जागरण और भंडारे का आयोजन

भोपाल। अन्ना नगर, आईएसबीटी स्थित श्री मारिअम्मन माता मंदिर में मंदिर उत्सव समिति के तत्वावधान में 5 से 7 जून 2026 तक तीन दिवसीय वार्षिक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

मुख्य अतिथि एवं पदाधिकारी

महोत्सव में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री एम. दयाल करेंगे।

5 जून : पूजा, महा अभिषेक एवं काप्पू बंधन

महोत्सव के प्रथम दिन शुक्रवार, 5 जून 2026 को सुबह 7 बजे से 8 बजे तक श्री मारिअम्मन माता पूजा एवं महा अभिषेक का आयोजन होगा। इसके बाद सुबह 9:30 बजे से 10:30 बजे तक काप्पू बंधन कार्यक्रम संपन्न होगा। शाम 6:30 बजे शक्ति करगम आगमन यात्रा निकाली जाएगी।

6 जून : पोंगल अर्पण एवं विशाल जागरण

शनिवार, 6 जून 2026 को शाम 4 बजे माता मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा पोंगल एवं कूही अर्पण किया जाएगा। समिति ने सभी भक्तों से समय पर पहुंचने का आग्रह किया है। रात 8 बजे से माता रानी का विशाल जागरण आयोजित होगा।

7 जून : विशाल भंडारा एवं समापन समारोह

रविवार, 7 जून 2026 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद शाम 6 बजे से मनजैनीर समारोह प्रारंभ होगा।

भक्तों के घर पहुंचेगा माता का कलश

समिति के अनुसार शुक्रवार एवं रविवार को माता का कलश श्रद्धालुओं के घरों एवं द्वारों तक पहुंचाया जाएगा, जिससे अधिक से अधिक भक्त इस धार्मिक आयोजन से जुड़ सकें।

सभी श्रद्धालुओं से सहभागिता की अपील

मंदिर के पुजारी श्री के. अन्नामलाई एवं श्री मारिअम्मन माता मंदिर उत्सव समिति ने सभी भक्तजनों से तीन दिवसीय महोत्सव में शामिल होकर माता का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button