मध्य प्रदेश

लायंस इंटरनेशनल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़-राजस्थान के इतिहास की सबसे बड़ी उपलब्धि, मनीष शाह भारत के शीर्ष 8 लीडर्स में शामिल

विदिशा/लायंस क्लब इंटरनेशनल के इतिहास में मध्य भारत के नाम एक और स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। मल्टीपल 3233 के इतिहास में आज तक कोई भी ‘गेट एरिया लीडर’ (GAT Area Leader) नहीं बना था, लेकिन मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन एमजेएफ लायन मनीष शाह ने इस सर्वोच्च पद पर आसीन होकर सफलता की नई ऊंचाइयों को छुआ है।

​मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि लायंस क्लब पिपरिया सिटी के चार्टर अध्यक्ष लायन मनीष शाह ने वर्ष 1996 में लायनवाद में कदम रखा था। वे निरंतर विभिन्न सांगठनिक पदों पर रहते हुए वर्ष 2022-23 में निर्विरोध वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर चुने गए। इसके बाद वर्ष 2024-25 में उन्होंने डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में 14 जिलों के 140 लायंस क्लबों का कुशल नेतृत्व किया। उनके कार्यकाल में सेवा गतिविधियों के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए, जिसमें विशेष रूप से भोपाल में ‘एलसीआईएफ’ (LCIF) के सहयोग से डायलिसिस हॉस्पिटल हेतु 72 लाख रुपये तथा उज्जैन नेत्र चिकित्सालय हेतु 1.35 करोड़ रुपये का बड़ा अनुदान प्राप्त कराया।

​लायन सोनी ने बताया कि विश्व के 200 से अधिक देशों में 108 वर्षों से 15 लाख सदस्यों के साथ सेवा क्षेत्र में अग्रणी लायंस इंटरनेशनल संस्था में लायन मनीष शाह ने वर्ष 2025-26 में एक और कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने पूरे 37 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान (3 राज्यों) के 950 क्लबों और 22,000 सदस्यों के ‘मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन’ के रूप में गौरवशाली भूमिका का निर्वाह किया।

​1 जुलाई से संभालेंगे भारत के शीर्ष 8 लीडर्स में स्थान:

आगामी सत्र हेतु अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष लायन मार्क एस. लियोन ने लायन मनीष शाह की प्रशासनिक योग्यताओं को देखते हुए उन्हें ‘GAT एरिया लीडर’ के पद की गरिमामयी जवाबदारी सौंपी है। यह गौरव तीनों राज्यों के इतिहास में आज तक किसी भी पूर्व गवर्नर को प्राप्त नहीं हुआ था। भारत के शीर्ष 8 एरिया लीडर्स के क्रम में लायन मनीष शाह आगामी 1 जुलाई से अपनी नई जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके अधिकार क्षेत्र में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र (मुंबई छोड़कर) के 2 मल्टीपल (3233 और 3244) के 9 डिस्ट्रिक्ट आएंगे, जिसके तहत लगभग 39,000 सदस्यों के बीच क्लब विस्तार, सदस्यता वृद्धि, सेवा गतिविधियों और सभी इंस्टीट्यूट की प्रशासनिक कमान उनके हाथों में होगी। यह अभूतपूर्व सौभाग्य हमारे मल्टीपल 3233 को पहली बार मिला है। जिससे पूरे लायन जगत में हर्ष की लहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button