खबरमध्य प्रदेश

बारी समाज द्वारा पूरे देश मे मेवाड़ राज वंश के रक्षक वीर योद्धा कीरत जयंती मनाई गई उनकी प्रतिमा स्थापित की जाये

राष्ट्रीय योद्धा बारी कल्याण महासमिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बारी राष्ट्रीय संरक्षक जगदीश राउत राष्ट्रीय प्रमुख सलाहकार प्रो. अलोक रंजन ने बताया कि मेवाड़ राजवंश के रक्षक बारी जाति के अनमोल रत्न विश्वास पात्र वफादर वीर योद्धा कीरत बारी जी की जयंती मध्य प्रदेश उत्तर प्रदेश बिहार झारखण्ड पश्चमी बंगाल दिल्ली राजस्थान छत्तीसगढ़ पंजाब हरियाणा महाराष्ट्र तेलंगाना सहित पूरे देश अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस के दिन बड़े धूमधाम से मनाई गई समाज के लोगों ने वीर योद्धा की फोटो पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित के एक दूसरे को बधाई दी. इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण बारी राष्ट्रीय महासचिव संजय बारी ने राजस्थान सरकार से माँग कि है कि उदयपुर या कोटा रिभर फ्रंट मे वीर योद्धा कीरत बारी की प्रतिमा स्थापित किया जाये क्योकि मेवाड़ राजवंश के कुलदीपक कुँवर उदय सिंह को महल के बाहर सुरक्षित निकालने मे महत्व पूर्ण भूमिका निभाई थी अनुरोध करने वालों मे शम्भू प्रसाद मध्य प्रदेश जगदीश राउत बिहार प्रो. अलोक रंजन झारखण्ड अवधेश बारी अनिल सिंह रावत उत्तर प्रदेश ज्वाला प्रसाद रावत राजस्थान धीरू रावत उत्तराखण्ड अरुण बारी प्रभाकर बारी महाराष्ट्र विजय वर्मा राजेंद्र बारी छत्तीसगढ़ तारक नाथ नागालैंड अजय रावत तेलंगाना संध्या जी कर्नाटक आदि शामिल हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button