खबरमध्य प्रदेश

आमों का राजा सुंदरजा स्वाद और सुगंध में बेजोड़

देश के साथ विदेश में भी लोकप्रिय है सुंदरजा आम- आशीष मिश्रा

भोपाल, राजधानी स्थित नाबार्ड के परिसर में आम महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां पर मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान आम की प्रदर्शनी
लगाकर विक्रय कर रहे हैं। रीवा का सुंदरजा आम
लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। रीवा से आए किसान और गो फार्म एसपीओ के आशीष मिश्रा ने बताया कि सुंदरजा आम में शुगर की मात्रा अन्य आमों की अपेक्षा कम होती है । इसमें रेशा भी नहीं होता है। इसकी सुगंध आकर्षक होती है साथ ही इसका स्वाद बहुत मीठा होता है। आशीष मिश्रा ने कहा कि सुंदरजा को जी आई टैग प्राप्त है तथा इसके नाम पर डाक टिकट भी जारी किया जा चुका है। यह देश-विदेश में लोकप्रिय है उन्होंने कहा कि वह एपीडा के माध्यम से सुंदरजा को विदेशों में भी निर्यात करते हैं। यह अन्य आम की तरह ही होता है इसे प्राकृतिक रूप से पकाया जाता है तथा इसमें किसी भी प्रकार का केमिकल नहीं होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button