खबरमध्य प्रदेश

विधायक सबनानी ने काली माता की स्थापना के लिए बने शेड के पास कर दिया सामूदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन, भड़के रहवासी 

रहवासियों ने  काली मां की स्थापना के लिए बने शेड और मंदिर हटाने का जमकर किया विरोध

भोपाल, राजधानी स्थित अंबेडकर जयंती मैदान परिसर में विधायक भगवान दास सबनानी ने वर्षों से काली माता की स्थापना के लिए बने शेड के पास सामुदायिक भवन के निर्माण का भूमिपूजन किया। रहवासियों ने तीन दशक से अधिक पुराने काली मां के प्रतिमा की स्थापना के लिए बने शेड और इतने ही वर्ष पुराने हनुमान जी के मंदिर को हटाकर बौद्ध समाज के सामुदायिक भवन का निर्माण करने का जमकर विरोध किया। समाजसेवी माया विश्वकर्मा ने कहा कि विधायक भगवान दास सबनानी ने काली मां की प्रतिमा के स्थापना के लिए बने शेड और हनुमान जी के मंदिर को हटाकर बौद्ध समाज का सामुदायिक भवन बनाना चाहते हैं। विधायक सबनानी ,वार्ड 31 की पार्षद ब्रजुला सचान और रामू गजभिए ने मिलकर 30 लाख से बनने वाले सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि पूजन कर दिया है । रहवासियों ने आरोप लगाया कि रामू गजभिए जमीन पर कब्जा जमाना चाहते हैं। माया विश्वकर्मा ने आगे कहा कि यह सार्वजनिक स्थल है इस पर कब्जा नहीं किया जा सकता है। हनुमान मंदिर के पुजारी अंकुर पांडे ने कहा कि 40 साल पुराने मंदिर और काली मां की स्थापना के लिए बने शेड को हटाकर सामुदायिक भवन का निर्माण किया जा रहा जो कि हम हिंदू समाज के लोगों की आस्था पर प्रहार है ।हम इसका विरोध करते हैं, पूरे हिंदू समाज में आक्रोश है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button