खबरमध्य प्रदेश

सिंहस्थ-2028 के लिए एमपी ट्रांसको के कार्यों में गुणवत्ता के साथ समय-सीमा का भी रखा जाए विशेष ध्यान : एम डी सुनील तिवारी

उज्जैन में निर्माणाधीन विद्युत सबस्टेशनों का निरीक्षण कर एम डी ने दिए निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री  प्रद्युमन सिंह तोमर के निर्देश पर मध्य प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के अंतर्गत मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) द्वारा किए जा रहे पारेषण अधोसंरचना विकास कार्यों का निरीक्षण कंपनी के प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने 132 केवी सबस्टेशन चिंतामन तथा उज्जैन के प्रथम 132 केवी जीआईएस सबस्टेशन त्रिवेणी विहार के निर्माण कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं कार्यदायी एजेंसियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ-2028 से संबंधित नोटिफाइड कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तथा उच्चतम गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए।

750 मेगावाट की तैयारी-

उल्लेखनीय है कि सिंहस्थ -28 के दौरान विद्युत की अनुमानित अधिकतम मांग 750 मेगावाट रहने का आकलन किया गया है। इस मांग की विश्वसनीय आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एमपी ट्रांसको द्वारा उज्जैन में विभिन्न सबस्टेशनों का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर में दो नए एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) विद्युत सबस्टेशनों का निर्माण भी प्रगति पर है।

पूर्व मे दिये निर्देशों की समीक्षा-

प्रबंध संचालक सुनील तिवारी ने पूर्व में दिए गए निर्देशों के अनुरूप तैयार पर्ट चार्ट के आधार पर कार्यों की समीक्षा की तथा अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए सभी परियोजनाओं को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पूरा करने के निर्देश दिए। प्रबंध संचालक के साथ निरीक्षण में उज्जैन एवं इंदौर क्षेत्र के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button