मध्य प्रदेश
रवि प्रदोष पर केसर व रक्त चंदन से होगा बटेश्वर का रुद्राभिषेक
भोपाल| श्रीबड़वाले महादेव मंदिर समिति द्वारा कल रवि प्रदोष के अवसर पर बाबा बटेश्वर का रुद्राभिषेक कर श्रृंगार किया जाएगा |
मंदिर समिति के संजय अग्रवाल एवं प्रमोद नेमा ने बताया प्रदोष काल में केसर एवं रक्त चंदन से बटेश्वर का रुद्राभिषेक कर समस्त शिव अनुरागियों के सूर्य ग्रह को प्रबल करने एवं आरोग्य व दीर्घायु होने की कामना की जाएगी रात्रि 9:00 बजे से भजन संध्या एवं विभिन्न फूलों से श्रृंगार कर महा आरती होगी|


