राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन ने पेंशनरों के लिए 7500+ महंगाई भत्ता लागू कराने के लिए प्रदेश के सांसदों को भेजा अनुरोध पत्र – आंदोलन का पूर्ण समर्थन
राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन ने राष्ट्रीय सरंक्षक अजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत द्वारा प्रस्तावित आंदोलन सांसदों को अनुरोध पत्र, ई पी एफ ओ में तालाबंदी, जेल भरो, आमरण अनशन, आंदोलन का पूर्ण समर्थन किया है राष्ट्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा भविष्य निधि के सदस्यों के लिए ई पी एस 95 पेंशन योजना जब लागू की गई थी तो ई पी एफ ओ द्वारा यह कहा गया था कि यह पेंशन योजना में सरकार की पेंशन योजना से ज्यादा अच्छी होगी किंतु जब कमचारी सेवानिवृत्त होने लगे तो उन्हें रुपए 400 से 800तक पेंशन मिली तब कर्मचारी इस पेंशन योजना का विरोध कर पेंशन वृद्धि की मांग करने लगे विगत 10 वर्षों के आंदोलन के बाद भी आज पेंशनर्स को न्यूनतम रुपए 1000/- से अधिकतम रुपए 3000/- प्रति माह पेंशन मिलती है जो कि सम्मान जनक जीवन के लिए उचित नहीं है विगत 10 वर्षों से राष्ट्रीय संघर्ष समित द्वारा ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए राष्ट्रीय संघर्ष समिति द्वारा रुपए 7500+महगाईभत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए सरकार से मांग की गई मान्यनीय प्रधानमंत्री महोदय दो बार एवं केंद्रीय श्रम मंत्री महोदय एवं वित्त मंत्री महोदय कई बार मौखिक एवं लिखित में आश्वासन दे चुके हैं कि रुपए
7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा की घोषणा अति शीघ्र करेंगे लेकिन विगत 10 वर्षों बाद भी अभी तक पेंशन में वृद्धि नहीं की गई है जिसकी वजह से देश के 78 लाख पेंशनर्स में भारी असंतोष एवं आक्रोश व्याप्त है जबकि संसदीय समिति एवं अनेको सांसदों द्वारा पेंशन वृद्धि के लिए सिफारिश की गई है इसके बाद भी पेंशन में वृद्धि नहीं की गई जो कि लाखों पेंशनरों के हितों के साथ खिलवाड़ है
अत: राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के सरंक्षक अजय श्रीवास्तव राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने मध्य के सभी सांसदों को ज्ञापन भेजकर अनुरोध किया है कि 20 जुलाई से प्रारंभ होने वाले लोक सभा सत्र में पेंशनरों के लिए रुपए 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू कराने के लिए पुरजोर समर्थन करें ताकि पेंशनर्स सम्मान जनक जीवन जी सकें अनुरोध करने वालों में एस सी त्रिपाठी अनिल ब्यौहार पी एल शर्मा श्याम सुंदर शर्मा हातिम अली अंसारी महेश त्रिवेदी विजय गायकवाड़ एस एल वर्मा आर के खरे राजू अवस्थी सदाशिव अग्रवाल मंजू भोजवानी इग्निस फ्रांसिस रेखा बाजपेई आदि शामिल हैं

