ई पी एस 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति ने 7500+ महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू कराने का ज्ञापन सासंद महोदय के निजी सचिव को सौंपा
EPS 95 पेंशनर्स राष्ट्रीय संघर्ष समिति मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा प्रदेश समन्वयक आर ए धारकर एवं जिला सचिव शैलेन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत के निर्देशानुसार दिनांक 14/07/2026 हमारे लोकप्रिय सांसद माननीय आलोक शर्मा* जी के कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन सौंपा गया साथ ही उनसे निवेदन किया गया कि ई पी एस 95 पेंशनरों के सम्मान जनक जीवन जीने के लिए रुप. 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू करने के लिए आगामी लोक सभा सत्र में पेंशनर्स का पुरजोर समर्थन करें ताकि पेंशनर्स सम्मान जनक जीवन जी सकें
*ज्ञापन सौंपते हुए यह भी अनुरोध किया गया कि लंबित मांगों पेंशन वृद्धि का जल्द से जल्द निराकरण कराया जाए माननीय सांसद महोदय के निजी सचिव ने यथाशीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है
इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अरुण वर्मा एवं प्रदेश समन्वयक माननीय आर ए धारकर, जिला समन्वयक रविन्द्र निक्कम, सचिव शैलेन्द्र शर्मा, सहायक सचिव श्री अरुण कामले, जिला अध्यक्ष माननीय श्री जीव नारायण घिमिरे, लक्ष्मण दास पेशवानी, डी के श्रीवास्तव, राम नारायण मधुप आदि अनेक पेंशनर साथीगण उपस्थित थे

