खबरमध्य प्रदेश

विदिशा: लायन रामू राम जाट के नए प्रतिष्ठान का ढोल खेड़ी चौराहा पर भव्य शुभारंभ, लायंस क्लब ने दी शुभकामनाएं

विदिशा/ लायंस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष एवं सक्रिय लायन साथी तथा प्रसिद्ध’राजस्थान मिष्ठान भंडार एवं रेस्टोरेंट’ के संचालक व ओनर लायन रामू राम जाट ने अपने व्यवसाय का विस्तार करते हुए ढोल खेड़ी चौराहा, विदिशा पर एक और नए भव्य प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया है।
​मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि लायन रामू राम जाट के मिष्ठान और रेस्टोरेंट के प्रतिष्ठान न केवल स्थानीय स्तर पर, बल्कि अन्य शहरों और प्रदेशों में भी अपनी खास पहचान बनाए हुए हैं और सफलता पूर्वक संचालित हो रहे हैं।
​इस विशेष अवसर पर लायंस क्लब विदिशा मेन के विभिन्न पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर अपने लायन साथी भाई रामू राम जाट, उनके परिजनों और उनकी पूरी टीम को नए प्रतिष्ठान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान लायंस साथियों द्वारा उन्हें माला एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया।
​उद्घाटन के इस गरिमामय अवसर पर लायंस इंटरनेशनल क्लब के कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ (एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी),​एमजेएफ लायन इंजीनियर अजय साहू( कोऑर्डिनेटर लायंस ऑफ़ विदिशा),​जीएमटी एमजेएफ लायन योगेंद्र सिंह राणा,​लायन प्रीतम सिंह राय (कोषाध्यक्ष),​लायन अरुण कुमार सोनी (मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी),​लायन डॉक्टर रवि साहू (पूर्व जोन चेयरपर्सन),
​लायन यशवंत प्रताप सिंह राठौड़ (पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर)
​लायन शाश्वत शर्मा (पूर्व लायंस अध्यक्ष एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर)
​प्रतिष्ठान के ओनर लायन रामू राम जाट ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों और लायंस साथियों का दुपट्टा पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस शुभ अवसर पर सभी उपस्थित जनों को स्वल्पाहार कराया गया। अंत में लायन रामू राम जाट ने उपस्थित सभी सहयोगियों और शुभचिंतकों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button