भारत सरकार पेंशनरों के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता लागू करे अन्यथा पेंशनर्स सामूहिक आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह करेंगे
राष्ट्रीय ई पी एस 95 पेंशनर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमांडर अशोक राउत द्वारा प्रस्तावित आंदोलन ई पी एफ कार्यालय में ताला बंदी, सामूहिक आमरण, अनशन सामूहिक आत्मदाह आंदोलन का पूर्ण समर्थन करते हुए बताया कि प्राप्त जानकारी अनुसार महाराष्ट्र पश्चिमी बंगाल गुजरात उत्तर प्रदेश मध्य प्रदेश कर्नाटक सहित अनेक राज्यों के पेंशनरों ने ई पी एस 95 पेंशनर्स के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू नहीं करने पर सामूहिक आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह करने का निर्णय लिया है अत: राष्ट्रीय संरक्षक अजय श्रीवास्तव एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अरुण वर्मा एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओ पी सोनी ने मान्यनीय प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय श्रम मंत्री वित्त मंत्री से ई पी एफ ओ आयुक्त से अनुरोध किया है कि ई पी एस 95 पेंशनरों के लिए रुपए 7500+महंगाई भत्ता एवं मेडिकल सुविधा लागू किया जाए अन्यथा पेंशनर्स सामूहिक आमरण अनशन एवं सामूहिक आत्मदाह किया तो समस्त जवाबदारी भारत सरकार एवं ई पी एफ ओ आयुक्त की होगी


