अमर शहीद फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा अमर शहीद महान क्रांति कारी चंद्रशेखर की याद में 21 जुलाई को चिकित्सा शिविर एवं 23 जुलाई को आजाद की जयंती मनाई जाएगी
अमर शहीद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सलाहकार अनिल बाजपेई राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने बताया कि अमर शहीद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान महान क्रांति कारी अमर शहीद की याद में 21 जुलाई को मल्टी सी टी हॉस्पिटल गौतम नगर भोपाल में चिकित्सा शिविर एवं 23 जुलाई 2026 को 12 बजे 9 मसाला रेस्टोरेंट भोपाल में देशभक्त अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के सम्मान तथा विकलांग, असहाय गरीब महिला पुरुषों की सेवा एवं मदद करने का संकल्प लिया जाएगा अत: सलाहकार अनिल बाजपेई एवं राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने अमर शहीद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों साथ ही आम जनमानस से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करें


