अध्यात्मखबरमध्य प्रदेश

उप मुख्यमंत्री विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल

रीवा 18 जुलाई 2026. उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए । उप मुख्यमंत्री ने आचार्य श्री विजयसागर जी महाराज के परम शिष्य आचार्य श्री समयसागर महाराज जी तथा श्री अतुल सागर जी महाराज के भव्य मंगल प्रवेश में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री ने जैन संत मुनियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में संतो का सान्निध्य समाज को सदाचार सयम और कल्याण का मार्ग दिखाता है। ऐसे पावन अवसर अध्यात्मिक चेतना और सामाजिक संरचना को मजबूत करते हैं।
उप मुख्यमंत्री ने श्री विजय मिश्रा के निवास स्थल पर अखण्ड रामचरित्र मानस में भागीदारी निभाई। इसके बाद उप मुख्यमंत्री ने श्री विनायक प्रसाद तिवारी के सगरा स्थित निवास पहुंचकर उनकी दिवंगत माता जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की तथा परिवारजनों को सांत्वना दी। उप मुख्यमंत्री ने इसके बाद कुबेर तालाब में आयोजित कार्यक्रम में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष स्व. राघवचरण मिश्र को श्रेद्धासुमन अर्पित किये।
उप मुख्यमंत्री ने संजय गांधी अस्पताल पहुंचकर श्री कमलेश सचदेवा की बहन की स्वास्य्ब की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने मिनर्वा अस्पताल जाकर वहां उपचार करा रहे श्री अमित कोहली के पिता जी के स्वास्य्र की जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्य्च होने की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button