खबरमध्य प्रदेश

पौधारोपण कर दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

देव सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

भोपाल। देव सोशल एंड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रकृति हमारे जीवन का आधार है और वृक्ष पृथ्वी का अमूल्य आभूषण हैं। आज लगाए गए छोटे-छोटे पौधे आने वाले वर्षों में शुद्ध वायु, हरियाली और जीवन का आधार बनेंगे। यही हमारी आने वाली पीढ़ियों के प्रति सच्ची जिम्मेदारी है। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष  रितु माहेश्वरी के नेतृत्व में संस्था की सदस्य सच, ममता, रीमा गुप्ता, संगीता शर्मा, पूनम, राखी, अन्नू, सरोज तथा संस्था के अन्य सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान आम, जामुन, अमरूद एवं बेलपत्र सहित लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया। सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे, ताकि वे एक दिन विशाल वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button