खेल

भारत को सातवां झटका, अक्षर पटेल दो रन बनाकर आउट; सैम करन को चौथी सफलता मिली

IND vs ENG Live Score: भारत को छठा झटका

भारत को छठा झटका जोफ्रा आर्चर ने दिया। उन्होंने केएल राहुल को बोल्ड किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। अब अक्षर का साथ देने गुरनूर बराड़ आए हैं।

11:27 PM, 19-JUL-2026

IND vs ENG Live Score: भारत को पांचवां झटका

भारत को पांचवां झटका सैम करन ने दिया। उन्होंने विराट कोहली को हैरी ब्रूक के हाथों कैच कराया। वह 60 गेंदों में 74 रन बनाकर आउट हुए। अब केएल राहुल का साथ देने अक्षर पटेल आए हैं।

11:20 PM, 19-JUL-2026

IND vs ENG Live Score: श्रेयस खाता खोले बिना आउट

श्रेयस अय्यर खाता खोले बिना आउट हो गए हैं। सैम करन ने श्रेयस को अपना शिकार बनाया जो चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए।

11:17 PM, 19-JUL-2026

IND vs ENG Live Score: ईशान किशन आउट

भारत को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा है। सैम करन ने ईशान को आउट किया जो 12 गेंदों पर एक चौके की मदद से 14 रन बनाकर आउट हुए।

11:07 PM, 19-JUL-2026

IND vs ENG Live Score: कोहली का अर्धशतक

विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में अर्धशतक जड़ दिया। कोहली ने 46 गेंदों पर पचासा पूरा किया। तीनों प्रारूप मिलाकर लॉर्ड्स में कोहली का यह पहला अर्धशतक है।

10:53 PM, 19-JUL-2026

IND vs ENG Live Score: रोहित शर्मा आउट

भारत को रोहित शर्मा के रूप में दूसरा झटका लगा है। जैकब बेथेल ने रोहित को अपना शिकार बनाया जो 110 गेंदों पर 17 चौकों और पांच छक्कों की मदद से 138 रन बनाकर आउट हुए। रोहित और विराट के बीच दूसरे विकेट के लिए 113 रनों की साझेदारी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button