खबरमध्य प्रदेश
जन अभियान परिषद में पदोन्नति न करने से कर्मचारियों में भारी असंतोष
सेमी गवर्मेन्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई ने जन अभियान परिषद में पदोन्नति प्रकिया शुरू नहीं करने का कड़ा विरोध किया है बाजपेई ने कहा कि सभी शासकीय अर्द्ध शासकीय निगम मंडलों में सामान्य
प्रशासन विभाग के आदेश के तहत कर्मचारियों को पदोन्नति किया जा रहा है किंतु जन अभियान परिषद में पदोन्नति की कार्रवाई नहीं करना कर्मचारियों के हितों के साथ खिलवाड़ है साथ ही पदोन्नति प्रकिया शुरू नहीं होने से कर्मचारियों में भारी असंतोष व्याप्त है अत वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई ने जन अभियान परिषद के अध्यक्ष एवं प्रबंधन से अनुरोध किया है कि सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के तहत पदोन्नति प्रकिया शुरू करें अन्यथा प्रबंधन घिराव कर उनका पुतला जलाया जाएगा जिसकी समस्त जवाबदारी प्रबंधन की होगी


