श्रद्धा भक्ति उत्साह के संगम के आचार्य संघ की अगवानी,, गूंजे जयकारे,, उमड़ा आस्था का सैलाब

राज धानी भक्ति के रंग में रंगी नजर आई, जैन समाज के लिए उत्सव का माहौल था, चतुर्मास के लिए आचार्य समय सागर महाराज सहित 20 मुनि राजो का आगमन हुआ, सभी श्रद्धालु श्रावक भक्ति के रंग में रंगे हुए थे, नारायण नगर मंदिर से भव्य शोभा यात्रा शुरू हुई तो श्रदा भक्ति और आस्था के साथ श्रद्धालु आचार्य संघ के साथ कदम ताल करते हुए,, आचार्य श्री विद्या सागर महाराज आचार्य समय सागर महाराज के जयकारे लगा रहे थे, प्रवक्ता अंशुल जैन ने बताया नाके चौराहे पर मुनि निर्णय सागर महाराज उपाध्याय विश्रुत सागर महाराज निर्यापक मुनि संभव सागर महाराज सा संघ ने आचार्य श्री की परिक्रमा कर चरण वंदना की, शोभा यात्रा में जीव दया हथकरघा गो सेवा का संदेश देती, नव निर्माणाधीन रानी कमलापति जिनालय की प्रतिकृति झांकी श्रद्धा का केंद्र थी, समाज के मंदिर समितियों सोशल ग्रुप महिला मंडल युवा मंडल पाठ शाला परिवार दिव्य घोष द्वारा गुरु के प्रति भक्ति मय प्रस्तुतुली दी जा रही थी, प्रवक्ता अंशुल के अनुसार अगवानी में महाराष्ट्र दिल्ली राजस्थान भोपाल के आसपास के श्रदालु शामिल हुए,,, शहर के सामाजिक व्यापारिक राजनीतिक लोगों ने मंच लगाए, रानी कमलापति जिनालय में भगवान आदिनाथ के दर्शन किए, धर्म सभा में सभी ने एक जुट होकर सभी कल्याण मंगल मय प्राणी मात्र के सम भाव के लिए श्री फल अर्पित किया, अष्ट द्रव्य से आचार्य श्री के गुणों की वंदना कि आचार्य श्री ने आचार्य विद्या सागर महाराज के दीक्षा दिवस पर गुरु के प्रति श्रद्धा भक्ति भाव के साथ नमन कर,, आचार्य श्री को विकासशील भारत का महा नायक बताया,, अंशुल जैन प्रवक्ता



