खबरमध्य प्रदेश

अजाक्स भवन में स्थापित कोचिंग अकादमी से बच्चों का सुधरेगा भविष्य – गिरीश दहायत

भोपाल में एकत्र हुए प्रदेश भर अजाक्स के अधिकारी और कर्मचारी

भोपाल स्थित अजाक्स के नए भवन में रविवार को कोचिंग अकादमी का शुभारंभ मंत्री गौतम टेटवाल द्वारा किया गया।
अजाक्स के भोपाल जिला अध्यक्ष गिरीश कुमार दहायत ने बताया कि नवीन भवन में आज परीक्षा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। यह  कार्यक्रम अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मौर्य और कार्यवाहक अध्यक्ष विशेष गढ़पाले द्वारा आयोजित किया गया था । इसके अलावा नए भवन में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अकादमी का शुभारंभ किया गया है ,जिसमें जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क  कोचिंग दी जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए अजाक्स के पदाधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button