हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के निवास पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को वापस किया जाए अन्यथा बोर्ड प्रशासन एवं पूर्व अधिकारियों का घेराव किया जाएगा
सेमी गर्वमेंट एम्प्लाइज फेडरेशन के संयोजक अनिल बाजपेई एवं अर्द्ध शासकीय अधिकारी कर्मचारी सार्वजनिक उपक्रम संघ के प्रान्ताध्यक्ष अरुण वर्मा ने हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री द्वारा कर्मचारियों को वापस नहीं करने का कड़ा विरोध करते हुए बताया कि हाउसिंग बोर्ड में सीधी भर्ती नहीं होने एवं अधिकांश कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के कारण स्टाफ की कमी है दूसरी ओर पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के निवास पर कार्य कर रहें हैं उन कर्मचारियों को वापस नहीं किया जा रहा है जो कि तानाशाही ज्वलंत उदाहरण है बोर्ड प्रशासन में इतनी हिम्मत नहीं है कि अपने कर्मचारी वापस बुला सके
अत: वरिष्ठ कर्मचारी नेता अनिल बाजपेई एवं अरुण वर्मा ने हाउसिंग बोर्ड प्रशासन से अनुरोध किया है कि बोर्ड के पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के निवास पर कार्य कर रहे कर्मचारियों को वापस बुला जाए अन्यथा बोर्ड प्रशासन एवं पूर्व अधिकारियों एवं पूर्व मंत्री के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर उनका घेराव किया जाएगा

