खबरमध्य प्रदेश

नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया

गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी को-एड स्कूल, पिपलानी भोपाल इन्वेस्टिचर सेरेमनी 2026–27 आयोजित

गुरु नानक पब्लिक हायर सेकेंडरी को-एड स्कूल, पिपलानी में दिनांक 18 जुलाई 2026 को इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. चरणजीत कौर थीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह में नव-निर्वाचित स्टूडेंट काउंसिल के पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। हाउस कैप्टनों को उनके-अपने हाउस के ध्वज भी प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि डॉ. चरणजीत कौर ने विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं सेवा भाव के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्राचार्या डॉ. नेहा गुप्ता ने नव-निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें विद्यालय के आदर्शों के अनुरूप जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button