न्यू रामनगर परिषद अध्यक्ष की तानाशाही, कर्मचारियों को आठ माह से नहीं मिला वेतन
119 कर्मचारियों को मानसिक रूप से अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति कैलाश मिश्रा के द्वारा किया जा रहा प्रताड़ित

भोपाल। नगर परिषद न्यू रामनगर में सफाई एवं जलकर का कार्य कर रहे कर्मचारियों को 8 महीने से अधिक समय वेतन नहीं मिला है। सभी 119 कर्मचारी विगत 10 वर्ष से ज्यादा समय से नगर परिषद न्यू राम नगर में कार्य कर रहे हैं। दरअसल दीपा नगर परिषद की अध्यक्ष हैं लेकिन उनके काम में पति कैलाश मिश्रा का पूरा नियंत्रण और दखल रहते हैं। दीपा मिश्रा कर्मचारियों का वेतन रुकवा रखीं हैं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने साफ शब्दों में कहा गया है कि अध्यक्ष के द्वारा वेतन भुगतान नहीं करने दिया जाता है। नगर परिषद कर्मचारी ओमकार शर्मा ने कहा कि अध्यक्ष दीपा मिश्रा और उनके पति द्वारा कर्मचारियों का वेतन रुकवा दिया गया है। वेतन मांगने पर उनके द्वारा कर्मचारियों के साथ गाली गलौज की जाती है। कर्मचारियों का कहना है कि अध्यक्ष पति कैलाश मिश्रा का कहना है कि जहां मेरी शिकायत करना है करते रहों आप लोंगों का वेतन नहीं मिलेगा। उनका कहना है कि वेतन लेना है तो ठेकदारी से लो जबकि हम सभी कर्मचारी 10 वर्षों से ज्यादा समय से काम कर रहै हैं हम ठेकेदारी से वेतन क्यों लें।



