मध्य प्रदेश

स्वर्णकार समाज के शलाका पुरुष स्व. राजेश वर्मा सोनी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भोपाल/विदिशा। अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के संस्थापक तथा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय श्री राजेश वर्मा सोनी जी की चतुर्थ पुण्यतिथि के अवसर पर महाराजा अजमीढ़ जी उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
​अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति जिला विदिशा के अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वर्गीय राजेश वर्मा सोनी जी की पुण्यतिथि पर भोपाल एवं विदिशा सहित संपूर्ण मध्य प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धांजलि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

​समाजोत्थान और संगठन निर्माण के स्तंभ थे राजेश जी

​श्रद्धांजलि सभा को मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष श्री ओ.पी. सोनी, श्री विकास सोनी एवं श्री शैलेंद्र सोनी ने संबोधित किया। वक्ताओं ने स्व. राजेश वर्मा सोनी जी द्वारा समाज सेवा, संगठन निर्माण और स्वर्णकार समाज के उत्थान में दिए गए अमूल्य योगदान को याद करते हुए कहा:
​”राजेश वर्मा जी के आदर्श, सेवा भाव और समाज को संगठित करने का संकल्प आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।”

​गरिमामयी उपस्थिति एवं श्रद्धासुमन

​कार्यक्रम में स्वर्गीय राजेश वर्मा जी के सुपुत्र श्री मुदित वर्मा जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं ने प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन समर्पित किए।

​प्रमुख रूप से उपस्थित समाजबंधु एवं अतिथि:

​विशेष उपस्थिति: स्व. राजेश वर्मा जी के सुपुत्र मुदित वर्मा जी
​ प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सोनी, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, प्रिंट मीडिया प्रभारी मनीष सोनी, प्रचार मंत्री दिलीप सोनी।
​पूर्व पार्षद (बाड़ी) कपिल सोनी, राजेश सोनी, सुनील अग्रवाल एवं नीरज अग्रवाल (इमामीगेट, भोपाल)।
प्रकाश सोनी, प्रवीण सोनी, हर्ष सोनी, हरि सोनी, राकेश सोनी, तरुण सोनी, राजेश सोनी सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

​आभार एवं समापन

​सभा के अंत में सभी उपस्थित जनों ने समाज की एकता, सेवा एवं संगठन की भावना को निरंतर आगे बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। तत्पश्चात सभा समाप्ति की घोषणा की गई।
​संपूर्ण प्रदेश में आयोजित इन कार्यक्रमों की सफलता और समाजबंधुओं की व्यापक सहभागिता के लिए मध्य प्रदेश स्वर्णकार समाज कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्री ओ.पी. सोनी जी ने सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button