अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित
अस्पताल में मरीजों के शुगर, बीपी और यूरिन संबंधी बीमारियों की जांच की गई

अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा मंगलवार को भोपाल के गौतम नगर स्थित सिटी मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल में चिकित्सा शिविर लगाया गया। शिविर में चिकित्सकों द्वारा शुगर, बीपी और प्रोस्टेट संबंधी बीमारियों का भी जांच की गई। मरीजों को परामर्श दे रहे डॉक्टर एस एस गुप्ता ने कहा कि सरकारी निगम कर्मचारियों का फ्री इलाज कर रहे हैं और समय-समय पर फ्री कैंप लगाकर इलाज करते रहते हैं। उसी रूटीन के तहत आज शुगर, बीपी और प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों की जांच की गई। कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अनिल बाजपेई ने कहा कि निगम मंडल के जो कर्मचारी हैं उनका सिटी हॉस्पिटल गौतम नगर में नियमित रूप से उपचार किया जाता है। डॉक्टर गुप्ता ने घोषणा की है कि निगम कर्मचारी के इलाज में 20 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। वहीं अरुण वर्मा ने कहा कि आज सिटी हॉस्पिटल में अमर शहीद फाउंडेशन की ओर से अनिल बाजपेई के तत्वावधान में निशुल्क जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर अमर शहीद चंद्रशेखर की याद में किया गया है।


