खबरमध्य प्रदेश

बालाजी ऑर्चिड पार्क में लायंस क्लब विदिशा मेन ने किया 51 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण‌:

​लायन नरेश जैन का हुआ सम्मान, लायन इंजीनियर अमित सनस का धूमधाम से मनाया गया जन्मदिवस

विदिशा। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब विदिशा मेन द्वारा बालाजी ऑर्चिड कॉलोनी के पार्क में एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
​क्लब के मल्टीपल एवं डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने बताया कि यह आयोजन लायंस क्लब विदिशा मेन के अध्यक्ष लायन बी.पी. सिंह की अध्यक्षता, पर्यावरण प्रभारी एमजेएफ लायन योगेंद्र सिंह राणा तथा लायंस ऑफ विदिशा के डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू के कुशल निर्देशन में संपन्न हुआ।
​कार्यक्रम में मुख्य रूप से विदिशा जिले की विभिन्न बालाजी कॉलोनियों के कॉलोनाइजर लायन नरेश जैन तथा डिस्ट्रिक्ट एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एवं गोल्ड-डायमंड शोरूम के डायरेक्टर एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ ‘प्रिंस’ की विशिष्ट उपस्थिति रही।
​51 पौधों का रोपण और समाजसेवियों का सम्मान
​कार्यक्रम के दौरान पार्क परिसर में आम, अर्जुन, आंवला सहित कुल 51 फलदार एवं औषधीय पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह राय (रिटायर्ड मिलिट्री पर्सन) द्वारा लायन नरेश जैन का शाल, श्रीफल एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत व सम्मान किया गया।
​आज के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण लायन इंजीनियर अमित सनस का जन्मदिवस रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं कॉलोनी वासियों ने बालाजी ऑर्चिड गार्डन में ही उनका दुपट्टा व माला पहनाकर स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन करते हुए उत्साहपूर्वक बर्थडे सेलिब्रेट किया।
​ ​पौधारोपण के पश्चात कोषाध्यक्ष जी के निवास पर स्वल्पाहार एवं हाई-टी (High-Tea) का आयोजन हुआ। आज के इस सफल कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार कोषाध्यक्ष लायन प्रीतम सिंह राय रहे, जबकि कार्यक्रम के अंत में क्लब की सक्रिय सचिव डॉ. लायन अपर्णा शर्मा ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का सहदय आभार व्यक्त किया।
​वृक्षारोपण अभियान में लायन विजय शर्मा, लायन बबीता राय, लायन संतोष सिंह राजपूत, लायन डॉ. राहुल भट्ट, शंभू श्री रघुवंशी, नारायण सिंह तोमर, निशंक जैन तथा प्रिंस राय सहित अनेक गणमान्य नागरिकों एवं सदस्यों ने उपस्थित रहकर पौधे लगाए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button