खबरमध्य प्रदेश

अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा अमर शहीद महान क्रांति कारी चंद्रशेखर की 23 जुलाई को आजाद की जयंती मनाई जाएगी

अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा प्रमुख सलाहकार अनिल बाजपेई एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने बताया कि अमर शहीद फाउंडेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान 23 जुलाई 2026 को 12 बजेआजाद तिराहा(मेजर नानके पेट्रोल पम्प) न्यू मार्केट टी टी नगर भोपाल में स्थापित महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर देशभक्त अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाएगी साथ ही उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों के सम्मान तथा
विकलांग,असहाय गरीब महिला पुरुषों की सेवा एवं मदद करने का संकल्प लिया जाएगा इस अवसर पर पूर्व गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता जी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे अत: राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष ओ पी सोनी प्रदेश महासचिव एस सी त्रिपाठी ने अमर शहीद फाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों साथ ही आम जनमानस से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अमर शहीद महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद जी को श्रृद्धा सुमन अर्पित करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button