इंडो बूमरैंग संगठन के 7 खिलाड़ी करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व, वर्ल्ड बूमरैंग चैंपियनशिप में लेंगे हिस्सा
नई दिल्ली। भारत के पारंपरिक खेल बूमरैंग को अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। इंडो बूमरैंग संगठन के बैनर तले भारत के 7 खिलाड़ी इंडोनेशिया में आयोजित होने वाली वर्ल्ड बूमरैंग चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रहे हैं।
संगठन के संस्थापक और अध्यक्ष श्री विवेक मॉन्ट्रोस के नेतृत्व में यह दल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत की दावेदारी पेश करेगा।
#### भारत की टीम में शामिल खिलाड़ी:
– जय सिंह यादव – उत्तर प्रदेश
– भगवान दास टोप्पो – पश्चिम बंगाल
– यश शुक्ला – मध्य प्रदेश
– हरिओम सूर्यवंशी – मध्य प्रदेश
– भावना त्यागी – दिल्ली
– बाला सुब्रह्मण्य – तमिल नाडु
– प्रभाकरण – तमिल नाडु
श्री विवेक मॉन्ट्रोस ने बताया कि लंबे समय से चली आ रही मेहनत और खिलाड़ियों के समर्पण के कारण भारत को इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में खेलने का मौका मिला है। उनका कहना है कि टीम का लक्ष्य न सिर्फ अच्छा प्रदर्शन करना है, बल्कि दुनिया भर में बूमरैंग खेल को पहचान दिलाना भी है।
खिलाड़ियों के चयन में देश के अलग-अलग राज्यों का प्रतिनिधित्व होना इस बात का संकेत है कि भारत में बूमरैंग खेल तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।
पूरे देश को इन खिलाड़ियों से उम्मीदें हैं कि वे तिरंगे का मान बढ़ाकर लौटेंगे।


