खबरमध्य प्रदेश

अमर शहीद फाउंडेशन ने चंद्रशेखर आजाद को अर्पित की पुष्पांजलि

नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर चंद्रशेखर आजाद के साथ भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग की

राजधानी स्थित नानके पेट्रोल पंप चौराहे पर अमर शहीद फाउंडेशन द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। अमर शहीद फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के देश की स्वतंत्रता में योगदान का स्मरण किया। अमर शहीद संगठन के सलाहकार अनिल बाजपेई ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत हैं । हमारी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग है कि यहां पर स्थित चंद्रशेखर जी की प्रतिमा के पास भगत सिंह और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भी प्रतिमा स्थापित की जाए। अमर शहीद फाउंडेशन के राष्ट्रीय महासचिव अरुण वर्मा ने कहा कि आज हम चंद्रशेखर जी की जयंती पर उन्हें याद कर रहे हैं चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के पास अन्य अमर शहीदों
की प्रतिमाएं स्थापित की जाएं । अमर सहित फाउंडेशन के अध्यक्ष ओपी सोनी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जन्म मध्य प्रदेश के झाबुआ में  हुआ था । उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और देश की स्वतंत्रता के लिए शहीद हो गए। अमर शहीद संगठन के महासचिव प्रसिद्ध कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद द्वारा किए गए कार्यों से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए। हातिम अली अंसारी ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर सभी धर्म के लोगों से एकजुट होकर देश को मजबूत करने की बात कही। इस अवसर पर समाजसेवी संदेश कुमार शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद  देश की आजादी के लिए शहीद हुए उनके जीवन से हमें प्रेरणा लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button