स्वैच्छिकता पर्व’ पर नवांकुर संस्था ने रोपे पौधे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

विदिशा/आज दिनांक 23 जुलाई 2026 को मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था पंडित प्रभु दयाल उपाध्याय एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वावधान में ‘स्वैच्छिकता पर्व’ के उपलक्ष्य पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय स्वर्णकार महासभा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी एवं लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष लायन अरुण कुमार सोनी थे। अपरिहार्य कारणों से उनकी अनुपस्थिति के चलते, उनकी की मंशा और इच्छानुसार संस्था की अध्यक्ष सुश्री रेनू उपाध्याय ने आम का पौधा रोपकर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
हरियाली और प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में कुल 11 पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, जामुन, बरगद, अमरूद और कनेर जैसे विभिन्न फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे शामिल रहे।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष सुश्री रेनू उपाध्याय, संस्था के वरिष्ठ सदस्य श्री अशोक उपाध्याय एवं श्रीमती पूजा श्रीवास्तव विशिष्ट रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित अन्य सभी सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने भी बड़े उत्साह और सेवा भाव के साथ पौधरोपण में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
उपस्थित सभी पदाधिकारियों, सदस्यों एवं नागरिकों ने न केवल नए पौधे रोपने का, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा करने का भी सामूहिक संकल्प लिया।


