खबरमध्य प्रदेश

लायंस ऑफ विदिशा’ 25 जुलाई को अपना घर आश्रम में आयोजित करेगा विविध सेवा गतिविधियां

पर्यावरण संरक्षण, भूख उन्मूलन और मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित होंगे कार्यक्रम; सेवा पश्चात होगी क्लबों की आवश्यक बैठक

विदिशा/ ​ लायंस आफ विदिशा सागर टीकमगढ़ परिवार कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू के द्वारा लायंस क्लब्स इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट कैलेंडर के अनुसार जुलाई माह की गतिविधियों के अंतर्गत आगामी 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को विट्ठल नगर स्थित पीड़ित मानवता को समर्पित पावन तीर्थ ‘अपना घर आश्रम’ में बहुआयामी सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
​मल्टीपल तथा डिस्ट्रिक्ट सह-मल्टीमीडिया प्रभारी लायन अरुण कुमार सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 जुलाई को प्रातः 11:30 बजे जिला एडिशनल कैबिनेट सेक्रेटरी एमजेएफ लायन राजकुमार सर्राफ प्रिंस, लायंस ऑफ़ विदिशा सागर टीकमगढ़ कोऑर्डिनेटर एमजेएफ इंजीनियर लायन अजय साहू एवं रीजन चेयरपर्सन एमजेएफ लायन आरती शर्मा की उपस्थिति में आयोजित होने वाले इस आयोजन में ‘लायंस ऑफ विदिशा’ से जुड़े सभी क्लब्स के बैनर तले तीन प्रमुख सेवा गतिविधियां संपन्न की जाएंगी।
(1)पर्यावरण संरक्षण: आश्रम परिसर में पौधरोपण एवं हरियाली अभियान।
(2) फूड फॉर हंगर: आश्रम में जरूरतमंदों के लिए भोजन सेवा।
(3)​मेंटल हेल्थ एवं वेल-बीइंग: मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण से संबंधित जागरूकता व सहयोग।
​​ कोऑर्डिनेटर लायंस ऑफ़ विदिशा सागर टीकमगढ़ ने सभी क्लब अध्यक्षों एवं सदस्यों से अपने-अपने क्लब बैनर एवं यलो जैकेट के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया है। सेवा गतिविधियों के तुरंत बाद आश्रम परिसर में ही ‘लायंस ऑफ विदिशा परिवार’ की एक आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आगामी माह में आयोजित होने वाले सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की जाएगी।
​कार्यक्रम का समापन सामूहिक स्वल्पाहार के साथ होगा। लायंस परिवार के पदाधिकारियों ने सभी सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर समाज सेवा के इस पर्व को सफल बनाने की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button