दिग्गज अभिनेत्री और एक्टिविस्ट शबाना आजमी को स्वाइन फ्लू हो गया है। डॉक्टरों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है। अभिनेत्री, जो विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए तैयार थीं, अब उन्हें विरोध प्रदर्शन छोड़ना पड़ा है। उनकी टीम के अनुसार, 74 वर्षीय अभिनेत्री को 102 डिग्री का तेज बुखार है।
दिल्ली में थीं शबाना
पिछले कुछ दिनों से शबाना दिल्ली के जंतर-मंतर पर हो रहे विरोध प्रदर्शनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही थीं। वह प्रदर्शनकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी थीं और जमीनी स्तर की जानकारी और घटनाक्रम को साझा करने के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रही थीं।एक्ट्रेस ने प्रोटेस्ट वेन्यू से कई फोटो और वीडियो पोस्ट किए थे। उन्होंने मूवमेंट को अपनी आवाज भी दी थी।

पहले भी खराब हुई तबीयत
75 साली की शबाना आजमी ने बताया कि सोमवार को ‘चलो संसद’ मार्च के दौरान आंसू गैस के संपर्क में आने से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें अस्थमा अटैक पड़ा था। वह छात्रों के समर्थन में इस प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बताया था कि यह अटैक आंसू गैस की वजह से हुआ था। हालांकि, ठीक होने के बाद वह दोबारा प्रदर्शन में शामिल हुईं और छात्रों का समर्थन किया