पुरुष-महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक से चूका भारत, पुरुष एकल लॉन बॉल का मुकाबला जारी
नीरज चोपड़ा ग्लास्गो पहुंचे
भारत के स्टार भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने के लिए ग्लास्गो पहुंच गए हैं। नीरज भारत की सबसे बड़ी पदक उम्मीद में से एक हैं। नीरज ने 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीता था, जबकि वह चोट के कारण 2022 राष्ट्रमंडल खेल में हिस्सा नहीं ले सके थे।
CWG 2026 Day 2 Live: पुरुष लॉन बॉल का मैच जारी
लॉन बॉल पुरुष एकल सेक्शन डी का दूसरे दौर का मुकाबला जारी है। भारत की ओर से पुतुल सोनोवाल चुनौती पेश कर रहे हैं और उनके सामने फॉकलैंड आइलैंड के सेसिल एलेक्सजेंडर हैं।
CWG 2026 Day 2 Live: महिला पैरा पावरलिफ्टिंग में पदक की उम्मीद खत्म
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट वर्ग में भारत के पदक की उम्मीद समाप्त हो गई। जसप्रीत कौर ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया और शीर्ष पर रहीं, लेकिन ग्रुप ए की स्टैंडिंग के बाद वह पिछड़ गईं। जसप्रीत 96.4 अंक के साथ छठे स्थान पर रहीं। वहीं, भारत की एक अन्य खिलाड़ी सुमन देवी 88.4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर रहीं।
लॉन बॉल में भारत की जीत
लॉन बॉल महिला पेयर सेक्शन बी राउंड-2 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-0 से हराया। रुपा रानी और पिंकी की भारतीय जोड़ी ने दक्षिण अफ्रीका की थाबेलो मुवहांगो और जैकी वान बेनबर्ग को एकतरफा अंदाज में हराया।
CWG 2026 Day 2 Live: जसप्रीत पदक से चूकीं
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट वर्ग में जसप्रीत कौर शानदार प्रदर्शन के बावजूद पदक अपने नाम करने से चूक गईं। जसप्रीत ने ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया था और 96.4 कुल अंक के साथ शीर्ष पर रही थीं। लेकिन ग्रुप ए की स्पर्धा के बाद वह चौथे स्थान पर खिसक गईं जिससे उनका पदक जीतने का सपना टूट गया। इस वर्ग में भारत के पदक की उम्मीदें अब सुमन देवी पर टिकी हैं।
CWG 2026 Day 2 Live: सुमन देवी पेश कर रहीं चुनौती
महिला पैरा पावरलिफ्टिंग लाइटवेट ग्रुप ए मुकाबले में सुमन देवी चुनौती पेश कर रही हैं। पहले प्रयास में सुमन ने 100 किलो का वजन सफलतापूर्वक उठाया। हालांकि, वह फिलहाल पांचवें नंबर पर चल रही हैं।
जसप्रीत कौर का दमदार प्रदर्शन
भारत की जसप्रीत कौर ने महिला पैरा पावरलिफ्टिंग के ग्रुप बी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरे प्रयास में सफलतापूर्वक 100 किलो वजन उठाया। जसप्रीत के अब 96.4 अंक हैं और वह शीर्ष पर बनी हुई हैं। जसप्रीत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है और वह अपने ग्रुप में शीर्ष पर रहीं।
CWG 2026 Day 2 Live: लॉन बॉल में भारत ने बढ़ाई बढ़त
लॉन बॉल महिला पेयर सेक्शन बी राउंड-2 मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बढ़त बना ली है। भारत ने पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया है।
CWG 2026 Day 2 Live: आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स में शीर्ष पर भारत
आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स इवेंट में सब-डिविजन 1 और 2 के खत्म होने के बाद भारत कुल 208.550 अंक के साथ सबसे आगे है। सब-डिविजन 3 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, स्कॉटलैंड, साइप्रस और वेल्स जैसी टीमें शामिल हैं। भारत मेडल जीतेगा या नहीं, यह इन टॉप टीमों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा। वहीं, व्यक्तिगत वर्ग में तपन मोहंती और योगेश्वर सिंह 71.700 और 71.400 के स्कोर के साथ ऑल-अराउंड स्टैंडिंग में क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं। उन्हें भी सब-डिविजन 3 के नतीजों का इंतजार करना होगा। तपस्वरनाथ दास 61.000 के स्कोर के साथ 11वें स्थान पर हैं।
CWG 2026 Day 2 Live: जसप्रीत दूसरे प्रयास में विफल
जसप्रीत कौर दूसरे प्रयास में 99 किलो वजन उठाने में असफल रहीं, लेकिन वह ग्रुप बी में शीर्ष पर बनी हुई हैं। जसप्रीत अब तीसरे और अंतिम प्रयास में 100 किलो वजन उठाने का प्रयास करेंगी।

