मनोरंजन

तीसरे दिन ‘जन नायकन’ ने कितने नोट छापे? 100 करोड़ के इतना करीब फिल्म, जानें कलेक्शन

फिल्म ‘जन नायकन’ 23 जुलाई को रिलीज हुई। यह फिल्म अपनी मूल रिलीज से करीब सात महीने की देरी से दर्शकों के पास पहुंची। फिल्म रिलीज से पहले विजय के फैंस के बीच गजब का उत्साह देखा गया। सिनेमाघरों में उत्सव सरीखा माहौल नजर आया। लोग नाचते-गाते थिएटर पहुंचे। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का क्या हाल है? जानते हैं…ओपनिंग डे पर कितना रहा था कलेक्शन?
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर विजय की फिल्म को लेकर रिलीज डे पर तमिलनाडु में बहुत उत्साहजनक माहौल देखने को मिला था। देर रात से ही लोगों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। उम्मीद के मुताबिक ओपनिंग डे पर फिल्म ने कमाई भी बंपर की। दोहरी संख्या में कलेक्शन जुटाते हुए फिल्म के खाते में 42.70 करोड़ रुपये जमा हुए थेदूसरे ही दिन आधी हुई कमाई
पहले दिन धांसू कमाई करने वाली इस फिल्म के कलेक्शन में दूसरे दिन गिरावट दर्ज हुई। पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन फिल्म ने आधा कलेक्शन ही जुटाया। एच विनोद के निर्देशन में बनी इस फिल्म का कारोबार कल शुक्रवार को 21.15 करोड़ रुपये रहा था। ऐसे में सवाल है कि वीकएंड पर इस फिल्म ने कितना फायदा लिया है?

तीसरे दिन की कमाई कहां पहुंची?
आज शनिवार को फिल्म की हालत बीते दिन के मुकाबले बेहतर है। खबर लिखे जाने तक (शाम साढ़े सात बजे) सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 19.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। रात दस बजे अंतिम परिणाम आने तक इनमें और इजाफा होना तय है। यह फिल्म सबसे अच्छा प्रदर्शन तमिल भाषा में कर रही है।

  • तीसरे दिन ‘जन नायकन’ ने तमिल में 17.02 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • हिंदी पट्टी में 1.44 करोड़ रुपये कमाए हैं। हिंदी में यह फिल्म ‘जन नेता’ के नाम से रिलीज हुई है।
  • तेलुगु भाषा में तीसरे दिन फिल्म ने 69 लाख रुपये कमाए हैं।100 करोड़ क्लब से कितना दूर फिल्म?
    तीन दिनों में ‘जन नायकन’ का टोटल नेट कलेक्शन 83 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में यह फिल्म 100 करोड़ क्लब के काफी नजदीक पहुंच चुकी है। उम्मीद है कि कल यह रविवार की छुट्टी का फायदा लेते हुए 100 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन सकती है। इस फिल्म में पूजा हेगड़े भी लीड रोल में हैं। उनके अलावा बॉबी देओल, प्रकाश राज और प्रियामणि जैसे सितारे इस फिल्म का हिस्सा हैं। ‘जन नायकन’ का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button