खबरमध्य प्रदेश
भोपाल किराना व्यापारी महासंघ के महामंत्री विवेक साहू ने भोपाल सांसद माननीय आलोक शर्मा का आभार व्यक्त
आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कमाली मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि पुराने भोपाल की ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक धरोहर है। मंदिर की पवित्रता एवं हिंदू समाज की आस्था की रक्षा के लिए सांसद श्री आलोक शर्मा द्वारा जिस दृढ़ता के साथ आवाज उठाई गई है, उसके लिए समस्त व्यापारी एवं श्रद्धालु समाज उनका हृदय से अभिनंदन करता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मंदिर परिसर का व्यवसायीकरण रोका जाएगा, हटाई गई देवी-देवताओं की मूर्तियों को पुनः सम्मानपूर्वक स्थापित किया जाएगा तथा कमाली मंदिर को उसके गौरव के अनुरूप संरक्षित एवं विकसित किया जाएगा

