खबर

2 बच्चों को टंकी में फेंकने के बाद दंपति ने भी लगाई छलांग, चारों की मौत

राजस्थान के जैसलमेर जिले में एक दंपति ने अपने दो नाबालिग बच्चों को पानी की टंकी में कथित तौर पर फेंकने के बाद खुद भी उसमें छलांग लगा दी, जिससे चारों की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात रामदेवरा थाना क्षेत्र के लोहारकी गांव में हुई। थाना प्रभारी देवकिशन ने बताया कि मृतकों की पहचान जसराज (30), उसकी पत्नी निरमा (28), उनके दस वर्षीय बेटे भरत और पांच वर्षीय बेटी मनीषा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, जसराज के भाई ने कथित तौर पर उसे पानी की टंकी में छलांग लगाते हुए देखा और शोर मचाया। जब तक परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तब तक चारों की डूबने से मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने चारों को टंकी से बाहर निकालकर पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को प्रथम दृष्टया यह सामूहिक आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, हालांकि हत्या या अन्य किसी साजिश की आशंका सहित सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ने कहा, ”हम सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रहे हैं। पुलिस टीम ने गांव में स्थित पानी की टंकी का निरीक्षण किया है। परिजनों से शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।” अधिकारियों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button